इस पदों की भर्ती के लिए कुल 12 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे। ऐस में प्रतिस्पर्धा काफी ज्यादा थी। उम्मीद है कि फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए 40,000 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
जनरल में पुरुषों के लिए कट ऑफ 72-75 महिलाओं के लिए कट ऑफ 45-50
ईडब्लूएस में पुरुषों के लिए कट ऑफ 70-73 महिलाओं के लिए कट ऑफ 41-45
ओबीसी में पुरुषों के लिए कट ऑफ 69-70 महिलाओं के लिए कट ऑफ 37-42
एससी में पुरुषों के लिए कट ऑफ 58-60 महिलाओं के लिए कट ऑफ 31-36
एसटी में पुरुषों के लिए कट ऑफ 52-55 महिलाओं के लिए कट ऑफ 29-33
100 नंबर का होगा फिजिकल टेस्ट
बिहार पुलिस कांस्टेबल में सिलेक्ट होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। ये सबसे अहम पड़ाव होगा। ये 100 नंबर का होगा। इसमें उम्मीदवारों को अलग अलग प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा जिनके अंक इस प्रकार होंगे।
दौड़ - 50 अंक
शॉट पुट - 25 अंक
हाई जम्प - 25 अंक
शारीरिक दक्षता के अंक रखेंगे मायने
बिहार पुलिस कॉन्सटेबल के लिए लिखित परीक्षा एक क्वालिफाइंग राउंड की तरह था। अंतिम चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसमें कई अलग अलग चरण होंगे। जिन उम्मीदवार को अधिकतम अंक मिलेंगे उनके चयन की संभावना अधिक होगी।