देखिए वेबसाइट बनाना अब कोई मुश्किल काम नहीं रह गया है। आप पैसा देकर बनवा सकते हैं और एफर्ट मारकर खुद भी बना सकते हैं। अगर आप विज़िटर्स को कुछ बेच रहे हैं और आपकी वेबसाइट पर विज़िटर्स लगातार आ रहे हैं, तो गूगल ऐडसेंस से आप कमाई कर सकते हैं। जितने ज़्यादा लोग वेबसाइट पर आएंगे, उतने ज़्यादा पैसे मिलेंगे।
LABEL
भारत के लोगों की एक ताकत भाषा भी है। बतौर मुल्क, हमारे पास बहुत सारी भाषाएं हैं और उनका इस्तेमाल करने वाले बहुत सारे लोग हैं। इंटरनेट पर आने वाला ज़्यादातर काम इंग्लिश में होता है। दक्षिण भारत में अंग्रेज़ी बोलना आम है, लेकिन उत्तर भारतीय इस पर मेहनत करते हैं। नतीजा यह निकलता है कि किसी भी लेख, प्रेस रिलीज़ या किताब का ट्रांसलेशन किया जा सकता है। अंग्रेज़ी से भारतीय भाषाओं में और भारतीय भाषाओं का अंग्रेज़ी अनुवाद... दोनों तरह के काम किए जा सकते हैं। अंग्रेज़ी के बाद जो मार्केट बचता है, उसमें स्पैनिश, फ्रेंच, अरब और जर्मन जैसी भाषाएं आती है। Freelancer.in, Fiverr.com, worknhire.com और Upwork.com देखी जा सकती हैं।
किसी भी सर्विस की हो सकती है। आप इंटरनेट पर डेटा एंट्री से लेकर सर्वे करने और किसी प्रॉडक्ट को टेस्ट करने जैसा कोई भी काम कर सकते हों, तो आपको काम मिल जाएगा। आपके पास जो भी स्किल हो, अगर इंटरनेट पर किसी को उसकी ज़रूरत है, तो आप पांच से दस हज़ार रुपए तक कमा सकते हैं। Outfiverr.com, upwork.com, freelancer.com और worknhire.com जैसी वेबसाइट्स पर आपको काम मिल सकता है। लेकिन पैसा, काम पूरा होने और क्लाइंट के अप्रूव करने के बाद ही मिलता है। कई बार एक ही काम में क्लाइंट के मन-मुताबिक सुधार भी करने पड़ते हैं।